लाहौल के सिस्सू में बर्फ से ढकी घाटी का नजारा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र सुबह और शाम के समय शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। नाहन और पांवटा साहिब के अलावा प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम चल रहा है। आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 फरवरी को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम बदला,चोटियों में गिर फाहे से बढ़ी कड़ाके की ठंड
वहीं, जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम बदल गया है और शनिवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में सुबह से रुक-रुक कर फाहे गिर रहे हैं। जिसे कुल्लू से लेकर लाहौल तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर लाहौल में शीतलहर चल रही है। वहीं बर्फबारी के बाद पिछले पांच दिनों से अटल टनल रोहतांग होकर निगम की बसों की आवाजाही बंद है। लाहौल घाटी के भीतर भी बस सेवा ठप होने से लोग टैक्सियों में सफर करने को मजबूर हैं।
शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार को लाहौल में 100 और कुल्लू में एक हाईवे के साथ चार सड़कें ठप हैं। अटल टनल रोहतांग शुक्रवार को छोटे वाहनों के लिए खुल गई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, बिलासपुर में 24.4, कांगड़ा में 23.1, सोलन में 22.5, मंडी में 22.2, नाहन में 22.3, चंबा में 21.1, धर्मशाला में 21.0, शिमला में 17.2, मनाली में 14.8 और कल्पा में 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।