उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का विभिन्न स्तर पर ट्रायल लेने के बाद ही उनका चयन किया गया है। वहीं ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। नालागढ़ से आए खिलाड़ी धीरज कुमार और कुनालप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें इसी ट्रायल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाकर नेशनल खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने इस ट्रायल के लिए आयोजकों का आभार भी जताया। बता दें, इस बार हॉकी का जूनियर नेशनल तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल की हॉकी टीम के चयन की प्रक्रिया जारी है। मंडी में हुए ट्रायल कोच आशीष सेन, कुनाल शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी राजकुमार, दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार और खेम सिंह की देखरेख में संपन्न हुए।