फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: 46 ग्राम चिट्टा, आठ हजार नकदी के साथ जालंधर का सप्लायर गिरफ्तार, होटल की पार्किंग से दबोचा

Wed, 02 Apr 2025 06:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

सोलन पुलिस ने 46 ग्राम चिट्टा और 8,000 रुपये की नगदी बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ पंजाब के जालंधर के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 46 ग्राम चिट्टा और 8,000 रुपये की नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। इसमें शामिल गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है, आरोपी इस चिट्टे को सोलन समेत आस-पास के शिक्षण संस्थानों में सप्लाई करने वाला था।

विज्ञापन


पुलिस की विशेष टीम शहर में गश्त पर थी। सूचना मिली कि बड़ोग में एक होटल की पार्किंग में ब्राउन रंग की गाड़ी खड़ी है। इसमें रवि कुमार नामक युवक बैठा है जो चिट्टे के धंधे में संलिप्त है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पार्किंग में दबिश देकर गाड़ी में बैठे युवक रवि कुमार पुत्र बलजीत राम निवासी गांव सैल कियाणा, डाकघर दयारपुर तहसील फिल्लौर, जालंधर पंजाब से 46 ग्राम चिट्टा और 8,000 रुपये की नकदी बरामद की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इस अभियोग की जांच के दौरान उक्त मामले में संलिप्त गाडी को जब्त कर कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें