फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: रियलिटी शो में स्टार सिंगर बनाने की कॉल आए तो संभल जाएं, साइबर ठग दे रहे हैं झांसा; ऐसे बचें

Fri, 31 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

साइबर अपराधी टीवी रियलिटी शो में स्टार सिंगर बनाने का झांसा देकर लोगों को फंसा रहे हैं। साइबर पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने आए दिन लोगों को ठगने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, पैसे डबल करने, बिजली बिल व अन्य तरीकों से ठगी के बाद अब अपराधी लोगों को टीवी रियलिटी शो में स्टार सिंगर बनाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को 999 रुपये के साथ आवेदन करने को कहा जा रहा है। साइबर अपराधी व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य आनलाइन प्लेटफार्म पर विज्ञापन दिखा रहे हैं। युवाओं को शो में हिस्सा लेने के साथ साथ स्टार सिंगर बनने का मौका देने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन

साइबर पुलिस का मानना है कि इसकी सच्चाई कुछ और ही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। साइबर पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर में इस तरह की व्हट्सएप कॉल आ रही है। साइबर पुलिस का मानना है कि रियलिटी शो ऑडिशन के लिए पैसे नहीं लिए जाते हैं। इंडियन आइडल, सारेगामापा जैसे प्रतिष्ठित शो अपने ऑडिशन के लिए कोई शुल्क नहीं लेते हैं। अगर कोई से मांग रहा है, तो यह निश्चित रूप से धोखाधड़ी है। यदि यह शो असली होता, तो इसकी जानकारी किसी आधिकारिक वेबसाइट, न्यूज चैनल या मीडिया रिपोर्ट में जरूर मिलती।
विज्ञापन

कैसे बचें धोखाधड़ी से?
  1. किसी भी संदिग्ध ऑफर पर विश्वास न करें।
  2. ऑफर की सच्चाई जांचने के लिए गूगल पर सर्च करें और आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें।
  3. अगर कोई पैसे मांग रहा है, तो सतर्क हो जाएं और उसे भुगतान न करें।
  4. अगर आपको शक हो, तो साइबर क्राइम सेल या लोकल पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें