फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: फील्ड में काम कर रहे एचएएस अधिकारियों ने मांगे पीएसओ, मंडी में हुई घटना के बाद उठी मांग

Tue, 11 Feb 2025 06:02 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

बीते दिन मंडी के एसडीएम पर हुए हमले के बाद प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ ने सरकार से फील्ड में काम रहे सभी एचएएस अफसरों की सुरक्षा के लिए पीएसओ देने की मांग की है। 
विज्ञापन
पीएसओ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Meta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ ने फील्ड में काम रहे सभी एचएएस अफसरों की सुरक्षा के लिए पीएसओ देने की मांग की है। बीते दिन मंडी के एसडीएम पर हुए हमले के बाद प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ ने सरकार से यह मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं प्रदेश में असामाजिक तत्वों का प्रभाव बढ़ने की गवाही दे रही हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी बयान में अधिकारी संघ के प्रवक्ता ने कहा कि मंडी के एसडीएम ओमकांत ठाकुर पर हुआ जानलेवा हमला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बार-बार विभिन्न सरकारों से फील्ड में काम कर रहे अधिकारियों को पीएसओ देने की मांग उठाई गई है। पूर्व की सभी सरकारों ने इस मांग को पूरा करने के लिए घोषणाएं करने के साथ अधिसूचना भी जारी की। उन्होंने कहा कि आज भी प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी बिना किसी पर्सनल सिक्योरिटी से समाज के असामाजिक तत्वों के साथ लड़ाई लड़ कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें जान का जोखिम उठाना पड रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की घटना पहली दफा नहीं हुई है। पहले भी कई उपमंडल अधिकारियों के ऊपर इस तरह के उपद्रवी तत्वों द्वारा जानलेवा हमले हो चुके हैं। इसके बावजूद भी फील्ड में काम कर रहे अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सरकार उचित कदम नहीं उठा पाई है। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ ने सरकार से मांग करते हुए सभी एसडीएम, एडीएम और एडीसी को पीएसओ देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें