फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मिलने पहुंचे हर्षवर्धन चौहान, जानें क्या हुई चर्चा

Wed, 05 Mar 2025 04:42 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हिमाचल प्रदेश हर्षवर्धन चौहान आगामी बजट सत्र की तैयारियों के दृष्टिगत चर्चा करने हेतु विधानसभा सचिवालय पहुंचे। 
विज्ञापन
हर्षवर्धन चौहान विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हिमाचल प्रदेश हर्षवर्धन चौहान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट करने और आगामी बजट सत्र की तैयारियों के दृष्टिगत चर्चा करने हेतु विधानसभा सचिवालय पहुंचे। गौरतलब है कि बजट सत्र के दृष्टिगत बैठकों का दौर जारी हो चुका है। जहां वीरवार 3:30 बजे विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में सुरक्षा प्रबंधों से सबंधित हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, 7 मार्च को अपराह्न 12:15 बजे पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक भी मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे, जबकि रविवार 9 मार्च को अपराह्न 1:00 बजे सर्वदलीय बैठक होगी। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ बजट सत्र की तैयारियों पर चर्चा की और सत्र अविलम्ब चले हेतु संवाद किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार है और समय रहते मुरम्मत और परिसर के सौंदर्यीकरण के कार्य पूरे कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें