अब तकनीकी शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी चार से 15 जून तक संस्थान और पाठ्यक्रम का विकल्प भर सकेंगे। इसके बाद 19 जून को पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी और अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों का सत्यापन 24 जून तक करवा सकेंगे, जबकि 26 जून को रिक्त सीटों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 17 जुलाई को होगी। वहीं, स्पॉट राउंड को 28 जुलाई से शुरू किया जाएगा।
डायरेक्टर एंट्री (लीट) के लिए पहले चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 10 से 20 जून तक अध्ययन के लिए संस्थान और पाठ्यक्रम का विकल्प भर सकेंगे। पहले चरण की काउंसलिंग 24 जून को होगी। पहले चरण के बाद शेष बची सीटों को पहली जुलाई को प्रदर्शित किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए दो से 12 जुलाई तक अभ्यर्थी अध्ययन और पाठ्यक्रम चुन सकेंगे, जबकि काउंसलिंग 15 जुलाई को होगी। स्पॉट राउंड 25 जुलाई से शुरू होगा।
तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद का कहना है कि लीट-पैट के प्रवेश को काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और उसके आधार पर ही अब प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।