घायलों को 5-5 हजार फौरी सहायता : ऋषभ शर्मा
तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने बताया कि आग की घटना में घायल सभी चार महिलाओं को 5-5 हजार फौरी सहायता प्रदान की गई है। देर शाम तक चार दमकल विभागीय टीमें के कबाड़ स्टोर में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है।
तमाशबीनों व बेतरतीब वाहन पार्किंग से आई दिक्कतें
बायकुआं स्थित कबाड़ स्टोर के साथ ही संपर्क सड़क व आसपास खेत हैं। आग की सूचना मिलने पर आसपास गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। इसके चलते कार व दोपहिया वाहनों को सड़क व खेतों में पार्क कर दिया। कबाड़ स्टोर विस्तृत क्षेत्र में है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के वाहनों को काफी दिक्कतें आईं। स्थानीय निवासी रोहित चौधरी ने बताया कि हालत देखते हुए तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा व एसएचओ देवी सिंह नेगी ने लोगों से हटने का आग्रह किया। इसके बाद पुलिस जवानों की कुछ सख्ती के बाद आवागमन को रास्ता ठीक हो सका।