आपदा के समय सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की झूठी सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें ऐसी गतिविधियों पर तुरंत संज्ञान लेने और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इन निर्देशों का मुख्य उद्देश्य आपदा के दौरान लोगों के बीच भय, भ्रम और अराजकता फैलाने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाना है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए।