फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: डॉ. हरीश कुमार अवस्थी बने उच्च शिक्षा निदेशक, अमरजीत शर्मा सेवानिवृत्त

Thu, 30 Apr 2026 08:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

डॉ. हरीश कुमार अवस्थी अक्तूबर 2020 से शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. हरीश कुमार अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त शिक्षा निदेशक डॉ. हरीश कुमार अवस्थी को पदोन्न्त कर उच्च शिक्षा निदेशक बना दिया है। गुरुवार शाम को मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि पदोन्नति विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई है। डॉ. हरीश को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-31 (1,48,800 से 2,18,600 रुपये) में नियुक्ति दी गई है। डॉ. हरीश कुमार को वेतन निर्धारण के लिए एफआर-22 के प्रावधानों के तहत एक माह के भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन


डॉ. हरीश कुमार अवस्थी अक्तूबर 2020 से शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। जिला मंडी के जोगिंद्रनगर निवासी डॉ. हरीश ने करीब 17 वर्षों तक करसोग, सरस्वतीनगर और जोगिंद्रनगर कॉलेज में बतौर प्रवक्ता सेवाएं दीं। आठ साल तक संगडाह, लड़भडोल और जोगिंद्रनगर कॉलेज में प्रिंसिपल भी रहे। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा गुरुवार को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें