फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राष्ट्रपति निवास में एट होम का आयोजन, अतिथियों को परोसे व्यंजन

Thu, 30 Apr 2026 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिंद्र गुप्ता सहित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। 
विज्ञापन
एट होम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता सहित अन्य रहे माैजूद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में एट होम का आयोजन किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिंद्र गुप्ता सहित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। गणमान्य अतिथियों से राष्ट्रपति ने एक-एक कर मुलाकात की। सभी अतिथियों को कई प्रकार के व्यंजन भी परोसे गए। दोपहर बाद राष्ट्रपति निवास में भी जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। राष्ट्रपति ने निवास में ही आराम किया। उधर, शुक्रवार को राष्ट्रपति का सेना प्रशिक्षण केंद्र शिमला जाना संभावित है। दोपहर बाद राष्ट्रपति शिमला से दिल्ली लौट जाएंगी। इस बार राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। बारिश और बर्फबारी के चलते राष्ट्रपति 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग और वीरवार को पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय नहीं जा सकीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें