इसके कारण कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। समस्या के समाधान तक शिमला स्थित विभागीय मुख्यालय ने सभी उचित मूल्य की दुकानों को क्यूआर कोड आधारित वितरण प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेता उपभोक्ता के राशनकार्ड पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर पात्र उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित की जाएगी, जिससे राशन वितरण की प्रक्रिया जारी रह सके। इसके लिए डिपोधारकों की मशीनों में पहले ही स्कैनर उपलब्ध करवाया गया है। अब प्रदेश में क्यूआर कार्ड से राशन वितरण करने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और उन्हें बार-बार डिपुओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
आधार सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण पिछले तीन दिन से राशन नहीं मिल रहा था। इसके चलते निदेशालय से सभी उचित मूल्यों की दुकानों के विक्रेताओं को क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था से राशन वितरण करने के निर्देश जारी किए हैं। जैसे ही सर्वर सामान्य होगा, राशन वितरण की नियमित प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी -पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा