फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: संगठन कार्यों में गैर हाजिर पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय, जवाब तलब होगा

Mon, 21 Sep 2026 09:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 पहली बैठक 25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी, जिसमें पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। दूसरी बैठक 26 सितंबर को अग्रणी संगठनों व विभागों के राज्य प्रमुखों के साथ निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगठन के कार्यों में गैर हाजिर कांग्रेस पदाधिकारियों पर गाज गिरेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। पहली बैठक 25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी, जिसमें पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। दूसरी बैठक 26 सितंबर को अग्रणी संगठनों व विभागों के राज्य प्रमुखों के साथ निर्धारित की गई है। इन बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल विशेष तौर पर मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान और विधित चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। विनय कुमार ने कहा कि बैठकों में संगठन से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद संगठन के कार्यों पर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के अब तक के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों की संगठन से जुड़े कार्यों में उनकी उपस्थिति और अनुपस्थिति का आकलन भी होगा। ऐसे पदाधिकारी जो लगातार पीसीसी, जिला या ब्लॉक की पार्टी बैठकों से अनुपस्थित रहे हैं, उनसे जवाबतलब किया जाएगा। यह कदम पार्टी में सक्रियता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।

विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। इसमें पदाधिकारियों के प्रदर्शन और सक्रियता का मूल्यांकन किया जाएगा। अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यह कदम पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए उठाया जा रहा है। संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और राज्य प्रमुखों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्हें अपने प्रभार और कार्यों के निष्पादन से संबंधित पूरे दस्तावेज के साथ बैठक में आने को कहा है। जिंटा ने सभी से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अनुपस्थित पाए जाने वाले किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें