मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रोजगार योजना (मनरेगा) को समाप्त करना गरीबों के हितों के साथ कुठाराघात और अन्याय है। मनरेगा योजना गरीब से गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा थी, जो कोरोना जैसे मुश्किल हालातों में भी उनके साथ थी। केंद्र सरकार का यह प्रयास गरीबों के खिलाफ है। इसका सख्त विरोध करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में इंदौरा उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त करने और उसकी जगह नया विधेयक लाने के लिए केंद्र सरकार के निर्णय की कड़ी निंदा की।