उन्होंने कहा कि होशियारपुर-नादौन सड़क को फोरलेन करने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है और जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। ऊना जिले में सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 32 मेगावाट से हरोली, 5 मेगावाट से भंजाल के अलावा अन्य स्थानों पर बिजली के पावर प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। जहां से दूसरे जिलों को भी दिन में बिजली दी जाएगी। व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ बनी सरकार अच्छे निर्णय ले रही है और लगातार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। इसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को आने वाले समय में मिलेगा।
उन्होंने दोहराया कि 2032 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और प्रदेश को सुदृढ़ करना ही उनका लक्ष्य है। कहा कि पूर्व सरकार में स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा की कमी रही। प्रदेश सरकार लगातार कड़े निर्णय ले रही है और कम छात्रों अथवा जीरो एनरोलमेंट वाले स्कूलों को बंद किया जा रहा है। प्रदेश सरकार किसानों के लिए भी कई योजनाएं चला रही है और नियमानुसार फसल तैयार करने वाले किसानों से 90 रुपये किलो हल्दी तो 60 रुपये तक गेहूं खरीदा जाएगा। इसके फार्म 15 जून तक भरे जाएंगे।