फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे चीन बॉर्डर, सरहद वन उद्यान की रखी आधारशिला

Tue, 10 Jun 2025 01:01 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिपकी-ला में सरहद वन उद्यान की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने शिपकी-ला के सामरिक महत्व पर बल दिया और सैनिक, अर्ध-सैनिक बलों के जवानों में भारत माता की जय के नारों के साथ जोश भरा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरहद वन उद्यान की आधारशिला रखते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू किन्नौर जिले के शिपकी-ला में चीन बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने यहां सरहद वन उद्यान की आधारशिला रखी। इसके बाद स्थानीय जनता, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों को संबोधित किया।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने शिपकी-ला के सामरिक महत्व पर बल दिया और सैनिक, अर्ध-सैनिक बलों के जवानों में भारत माता की जय के नारों के साथ जोश भरा। मुख्यमंत्री शिपकी-ला में इंदिरा पॉइंट तक भी गए और बॉर्डर का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस स्थल पर पहुंचने वाले हिमाचल प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1968 में हिमाचल के मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार के साथ यहां आई थीं। उस समय शिपकी-ला पहुंचने के लिए सड़क मार्ग नहीं हुआ करता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें