फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Budget 2025: सीएम सुक्खू 17 मार्च को 11 बजे पेश करेंगे बजट, 15 मार्च को नहीं होगी विधानसभा की बैठक

Wed, 12 Mar 2025 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 मार्च को 2:00 बजे अपराह्न के बजाय 11:00 बजे पूर्वाह्न वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट अनुमान को सदन में प्रस्तुत करेंगे।
 
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब 17 मार्च को 11 बजे बजट पेश करेंगे। पहले यह 2 बजे पेश करना प्रस्तावित था। 15 मार्च को विधानसभा की बैठक नहीं होगी। यह फैसला कार्य सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया है।

विज्ञापन


कार्य सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कार्य सलाहकार समिति की सिफारिश पर बजट सत्र के लिए जारी कैलेंडर में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब 15 मार्च को सत्र की बैठक नहीं होगी। पठानिया ने कहा कि अब 14, 15 व 16 मार्च को कोई बैठक नहीं होगी, जबकि 17 मार्च को मुख्यमंत्री 2:00 बजे अपराह्न के बजाय 11:00 बजे पूर्वाह्न वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट अनुमान को सदन में प्रस्तुत करेंगे।

Trending Videos

पठानिया ने कहा कि 15 मार्च को सत्र की बैठक आयोजित न करना और 17 मार्च को बजट को 2:00 बजे के बश्य 11:00 बजे प्रस्तुत करने का प्रस्ताव सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री ने लाया है, जिस पर प्रतिपक्ष ने भी अपनी सहमति दी है। कार्य सलाहकार समिति की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उप-मुख्य सचेतक हि0प्र0 सरकार केवल सिंह पठानियां, सदस्य सुख राम चौधरी तथा सदस्य विनोद कुमार मौजूद रहे।

बैठकें 15 ही रहेंगी या बढ़ेंगी, इस पर अभी निर्णय नहीं
बैठकों को बढ़ाए जाने के प्रश्न का उत्तर देते हुए पठानिया ने कहा कि कार्य सलाहकार समिति की बैठक हर सप्ताह आयोजित की जाती है, जिसमें दोनों दलों की सहमति से फैसला लिया जाता है कि सत्र बढ़ाया जाना या नहीं, लेकिन आज की बैठक में इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है। यह उल्लेखनीय है कि पहले के कैलेंडर के अनुसार सत्र के लिए 16 बैठकें प्रस्तावित थीं, जो अब घटकर 15 रह जाएंगी।
विज्ञापन

गैर सरकारी सदस्य दिवस के लिए भी विधायकों के बोलने की समय-सीमा तय की
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्य सलाहकार समिति की बैठक हर सप्ताह होती है। बुधवार को भी यह बैठक हुई। इसमें प्राइवेट मेंबर्स डे पर सुखराम चौधरी का प्रस्ताव इसमें आउटसोर्स कर्मचारियों के बारे में। केवल सिंह पठानिया का नशे, दीपराज का एफआरए एफसीए, विपिन सिंह परमार यूसीसी, जीतराम कटवाल का वेलफेयर का है। एक में 60 और बाकी में 45-45 मिनट का समय दिया गया है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें