चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में चुराह से भाजपा के विधायक हंसराज सोमवार को पुलिस ने फिर पूछताछ की। महिला पुलिस थाना चंबा में उनसे करीब ढाई घंटे पूछताछ हुई। मामले में पुलिस को जो भी सबूत या अन्य साक्ष्य मिल रहे हैं, उनकी सत्यता का पता लगाने के लिए विधायक से पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि चंबा जिले की एक युवती ने हाल ही में सोशल मीडिया में लाइव आकर विधायक पर संगीन आरोप लगाए थे। उसने विधायक पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विधायक हंसराज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, एक साल पहले युवती ने विधायक पर अश्लील चैट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। बाद में न्यायालय में बयान से पलटते हुए उसने आरोप वापस ले लिए थे। इस मामले में विधायक से 13, 15 और अब 19 नवंबर को पुलिस पूछताछ कर चुकी है। एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर विधायक से पूछताछ कर रही है।