फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बाइक पर 3,000 किमी का सफर कर चंबा पहुंचे यूके-आस्ट्रेलिया के 24 बाइकर, सुराल में बिताई रात

Fri, 26 Jun 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

यूनाइटेड किंगडम की एडवेंचर संस्था के जरिये यह सभी लोग बंगलूरू में इक्ट्ठा हुए। वहां से बाइक पर सवार होकर चंबा पहुंचे। 
विज्ञापन
चंबा पहुंचे यूके-आस्ट्रेलिया के बाइकर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू से 3,000 किलोमीटर का सफर बाइक से तय करके 24 विदेशी बाइकर का दल पांगी के सुराल पहुंचा। वहां पर दो दिन तक उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सोमवार को यह दल वाया सचे जोत होकर सुराल पहुंचा। यूनाइटेड किंगडम की एडवेंचर संस्था के जरिये यह सभी लोग बंगलूरू में इक्ट्ठा हुए। वहां से बाइक पर सवार होकर चंबा पहुंचे। सुराल में उन्होंने पांगी एडवेंचर कैंप बीरू बौद्ध के पास अपनी बुकिंग पहले से करवा रखी थी। वहां पर उन्हें खाने में चंबा व पांगी के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए, जिन्हें खाकर विदेशी मेहमान काफी खुश हुए। बुधवार को यह दल लौट गया। एडवेंचर कैंप पांगी के संचालक बीरू बौद्ध ने बताया कि गर्मी में हर साल यह दल यहां घूमने आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकर दल में ये रहे शामिल

एलेगजेंडर जॉन पाइरे यूके, विद्या करुणाकर भारत, स्टीवन रॉबर्ट यूके, रॉबर्ट हलीडू यूके, डेेविड मारटिन यूके, स्टुअर्ट डेविड यूके, केरी जॉन ऑस्ट्रेलिया, बरीस फीलिप ऑस्ट्रेलिया, सिमोन डेविड यूके, पीटर कनूडसेन डेनमार्क, बजारने बोल डेनमार्क, रोनाल्ड डेविड आस्ट्रेलिया, रोडने फेलडिंग ऑस्ट्रेलिया, रिचर्ड जेमस ऑस्ट्रेलिया, बरेडली माइकल ऑस्ट्रेलिया, रिचर्ड जॉन यूके, गरेगोरी जॉन ऑस्ट्रेलिया, मेलिसा लिया ऑस्ट्रेलिया, पेरी एडवर्ड यूएसए, गरेगोरी थॉमस यूएसए, डेरन जॉन यूके, रवि कुमार और अनिल कुमार भारत इस दल में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें