कृषि और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गोवंश की टैगिंग की जाएगी। कुत्तों की वैक्सीनेशन भी होगी। कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सभी संबंधित विभागों से पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। मंगलवार को विधानसभा में विधायक किशोरी लाल के सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि पशुपालन विभाग, ग्राम पंचायत, नगर निगम व नगर परिषद के माध्यम से वैक्सीनेशन का कार्य करवाया जाएगा। विधायक किशोरी लाल ने पूछा था कि कई बार पागल कुत्ते लावारिस पशुओं को काटते हैं। इसके बाद ये हिंसक हो जाते हैं और लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं।