फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- जल जीवन मिशन में केंद्र से 916 की जगह 37 करोड़ ही मिले

Wed, 19 Mar 2025 07:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भाजपा विधायक बलवीर वर्मा के सवाल का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार को वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार से जल-जीवन मिशन में 916 करोड़ रुपये मिलने थे, इनमें से अभी तक केवल 37 करोड़ रुपये ही मिले हैं। 
 
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार को वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार से जल-जीवन मिशन में 916 करोड़ रुपये मिलने थे, इनमें से अभी तक केवल 37 करोड़ रुपये ही मिले है। शेष राशि हासिल करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। भाजपा विधायक बलवीर वर्मा के सवाल का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग में 152 करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। जल जीवन मिशन में 65 करोड़ के काम प्रस्तावित है। क्षेत्र में लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। राशि उपलब्ध होते ही इन कार्यों को पूरा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जाइका समिति में शामिल होंगे विधायक :चंद्र कुमार
कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि जाइका के लिए गठित की जाने वाली समितियों में संबंधित क्षेत्र के विधायकों को शामिल किया जाएगा। विधायकों को परियोजनाओं के कामकाज की जानकारी विधायकों को होनी चाहिए। विधायक नीरज नैय्यर के सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि विधायकों से कार्यों को लेकर सलाह ली जाएगी। इस तरह की व्यवस्था सरकार जल्दी करेगी। उन्होंने बताया कि चंबा में 7.95 करोड़ रुपये के काम जाइका के तहत चल रहे हैं। यह परियोजना चार साल की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें