जिला ऊना के थाना गगरेट के तहत दर्ज क्रशर मालिकों को धमकाने और जबरन वसूली के आरोप में करीब दो माह से फरार चल रहे अमरीश राणा व उसके सहयोगी अमित मनकोटिया को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश है।
क्रशर मालिकों को धमकाने और जबरन वसूली के आरोप में अमरीश राणा और उसके साथी अमित मनकोटिया को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश है। करीब दो महीने पहले पुलिस ने राणा और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसके बाद सभी फरार हो गए। इस बीच राणा और मनकोटिया ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी।