फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बर्फबारी के बाद बड़ा देव कमरुनाग मंदिर के कपाट बंद, अप्रैल में होंगे दर्शन; श्रद्धालुओं से ये अपील

Sun, 04 Jan 2026 12:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बड़ा देव कमरुनाग में बर्फबारी के चलते मंदिर कमेटी ने देवता के कपाट बंद कर दिए हैं। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि कपाट बंद रहने की अवधि में यदि कोई श्रद्धालु या पर्यटक कमरुनाग पहुंचता है, तो वह अपने जोखिम पर होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कमरुनाग मंदिर के कपाट हुए बंद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के आस्था के प्रमुख केंद्र बड़ा देव कमरुनाग में बर्फबारी के चलते मंदिर कमेटी ने देवता के कपाट बंद कर दिए हैं। देवता के गूर देवी सिंह ने कपाट बंद किए जाने की पुष्टि की है। अब श्रद्धालु और पर्यटक आगामी अप्रैल माह में ही देव कमरुनाग के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर कमेटी की ओर से जारी फरमान में स्पष्ट किया गया है कि कपाट बंद रहने की अवधि में यदि कोई श्रद्धालु या पर्यटक कमरुनाग पहुंचता है, तो वह अपने जोखिम पर होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


गूर देवी सिंह ने बताया कि इस दौरान मंदिर कमेटी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। हर वर्ष सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के कारण देव कमरुनाग और शिकारी माता मंदिर को करीब चार माह के लिए बंद किया जाता है। देव कमरुनाग को मंडी जनपद के सबसे बड़े देवता के रूप में पूजा जाता है और इन्हें बारिश के देवता के नाम से जाना जाता है। क्षेत्र के किसान-बागवान अच्छी बारिश और फसल की कामना को लेकर देव कमरुनाग में शीश नवाते हैं। कपाट बंद होने के साथ ही प्रशासन और मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से मौसम को देखते हुए यात्रा से परहेज करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें