फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: समन मिलने के बाद दंपती ने खाया जहरीला पदार्थ, पति ने तोड़ा दम; पत्नी टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

Wed, 12 Nov 2025 08:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में दंपती ने न्यायालय से आए समन के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैजनाथ-पपरोला नगर परिषद के वार्ड-8 घरथेड़ा निवासी दंपती ने न्यायालय से आए समन के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय नितिन और उनकी पत्नी सोनू ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। दोनों को बैजनाथ अस्पताल और फिर पालमपुर से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

नितिन के दो बेटे, मां-बाप और बड़ा भाई है। नितिन अपने परिवार के साथ अलग रहता था। नितिन ठारू के आगे पेट्रोल पंप के सामने गन्ने के जूस की मशीन लगाता था। पुलिस को दिए बयान में नितिन के पिता कृष्ण चंद ने बताया कि बुधवार सुबह ही नितिन के नाम के समन आए थे। नितिन की मोटरसाइकिल की टक्कर से पिछले वर्ष एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। समन मिलने के बाद पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और इसकी जानकारी उन्हें पोते ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें