फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 150 सीबीएसई स्कूलों में अंग्रेजी और गणित विषय की मिलेगी अतिरिक्त कोचिंग

Thu, 25 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

 150 सीबीएसई स्कूलों में अब विद्यार्थियों को अंग्रेजी और गणित विषयों की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के 150 सीबीएसई स्कूलों में अब विद्यार्थियों को अंग्रेजी और गणित विषयों की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को मजबूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक स्कूल में दोनों विषयों में दो अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। ये शिक्षक छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के अलावा विशेष कोचिंग सत्र भी संचालित करेंगे।

विज्ञापन


इससे कमजोर विद्यार्थियों को अपनी कमियां दूर करने में मदद मिलेगी। वहीं, मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता प्राप्त होगी। नई पहल से विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में ही अतिरिक्त मार्गदर्शन उपलब्ध होगा, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। विभाग ने स्कूल प्रबंधन को भी विद्यार्थियों की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक छात्र की सीखने की क्षमता का मूल्यांकन कर उसे आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

यह पहल केवल परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और संप्रेषण कौशल को भी नई दिशा देगी। -कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें