फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 36 प्राइमरी स्कूल बंद; तीन मिडल किए मर्ज, अधिसूचना जारी

Fri, 27 Mar 2026 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

तीन साल में सरकार करीब 1250 स्कूल बंद और मर्ज कर चुकी है। इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शिक्षकों को अब अन्य स्कूलों में ट्रांसफर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले प्राइमरी स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 36 और प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए हैं। तीन मिडल स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शिक्षकों को अब अन्य स्कूलों में ट्रांसफर किया जाएगा। तीन साल में सरकार करीब 1250 स्कूल बंद और मर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव ने जारी की अधिसूचना
शिक्षा सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कम नामांकन वाले स्कूलों को संचालित करना व्यावहारिक नहीं रह गया था, जिससे संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा था ऐसे में इन स्कूलों को बंद कर शिक्षकों और अन्य संसाधनों को जरूरत वाले स्कूलों में भेजा जाएगा।

किस जिले में कितने स्कूल बंद किए
बंद किए गए स्कूलों में चंबा के तीन, हमीरपुर का एक, कांगड़ा के दो, किन्नौर का एक, कुल्लू के तीन, लाहौल-स्पीति का एक, मंडी के सात, शिमला के 16 और ऊना के दो स्कूल शामिल हैं। मर्ज किए गए तीनों स्कूल भी शिमला जिले के हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को उन स्कूलों में तैनात किया जाएगा जहां स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन

शिक्षकों को इन स्कूलों में मिलेगी प्राथमिकता
विशेष रूप से सिंगल टीचर स्कूल या बिना शिक्षक वाले स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। गैर-शिक्षण स्टाफ, भवन, रिकॉर्ड और अन्य संसाधनों के प्रबंधन के लिए भी विभाग ने पहले से जारी दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें