फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शेयरों की खरीद में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगे, ऐसे दिया गया ठगी को अंजाम

Fri, 15 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को शेयर खरीद से कई गुना मुनाफे होने का लालच देकर 30 लाख की चपत लगा दी। ठगों ने शिकायतकर्ता को पहले भरोसे में लिया और फिर...
विज्ञापन
बिहार में तेजी से बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैसे दोगुना करने का लालच आपको मुसीबत में डाल सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को शेयर खरीद से कई गुना मुनाफे होने का लालच देकर 30 लाख की चपत लगा दी। राज्य साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत मिलते ही इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक सोलन जिले के रहने वाले व्यक्ति को कुछ दिन पहले ही एक नामी स्टॉक ब्रोकर कंपनी के नाम पर मैसेज आया। इसमें व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कई गुना मुनाफा दिलवाने का झांसा दिया। पहले शातिरों ने व्यक्ति को अपने मोबाइल पर नामी ब्रोकर कंपनी का एप डाउनलोड करने के लिए कहा और इसके बाद दो से तीन लाख रुपये का मुनाफा करवाया। शिकायतकर्ता का उन पर भरोसा बढ़ गया और यहीं से शातिरों की ठगी का खेल शुरू हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद शातिरों ने ब्रोकर कंपनी के नाम का फर्जी एप डाउनलोड करवाया और उन्हें रकम का ढाई से तीन गुना मुनाफा करवाने का झांसा दिया। शिकायकर्ता ने करीब 30 लाख रुपये की राशि इस एप के वॉलेट में डाल दी। इस वॉलेट में शिकायतकर्ता को कुछ ही समय में रकम का ढाई गुना मुनाफा यानि एक करोड़ रुपये दिखाई दे रहे थे लेकिन शिकायतकर्ता ने जब वॉलेट से रकम को निकालना चाहा तो उसे नहीं निकाल पाए। इसके बाद उन्होंने संबंधित लोगों से भी संपर्क साधना चाहा लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल किया। राज्य साइबर क्राइम की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति के पैसों को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से इस तरह की ठगी का प्रचलन बढ़ा है। पुलिस के पास इस तरह की करीब 15 शिकायतें आ चुकी हैं। पुलिस ने सलाह दी हैै कि ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें।

विज्ञापन

मंडी में हुई थी 50 लाख की ठगी
इससे पहले मंडी जिले में भी इसी तरह की ठगी का मामला सामने आया था। इसमें आईपीओ खरीद के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी खुद को संस्थागत खरीदार बताकर लोगों से ठगी को अंजाम देते हैं। पुलिस के मुताबिक इसमें लोगों को बताया कि जाता है कि कंपनी कई सौ करोड़ में आईपीओ की खरीद करती है। इसी बात का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की इनवेस्टमेंट करने के लिए कहा जाता है।

शेयर खरीदकर कई गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यक्ति से करीब 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों से अपील की है कि इस तरह के लालच में न आएं और अगर ऐसा हो जाता है तो फौरन हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, जितना जल्दी शिकायत मिलेगी, पैसे रिकवर होने की उम्मीद भी उतनी ही ज्यादा रहती है- मोहित चावला, डीआईजी, साइबर क्राइम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें