फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- उच्च ओहदे की जिम्मेदारी संभाली तो एसीआर भी होगी अपग्रेड, रिव्यू डीपीसी करे सरकार

Fri, 27 Nov 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि उच्च पद की जिम्मेदारी निभाने पर कर्मचारी को एसीआर अपग्रेडेशन का लाभ मिलना ही चाहिए। कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन महीने के भीतर रिव्यू डीपीसी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी ने प्रतिनियुक्ति पर मूल पद से उच्च पद की जिम्मेदारी संभाली है तो पदोन्नति के समय उस अवधि की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) एक स्तर ऊपर ग्रेड की जानी चाहिए। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज ने याचिकाकर्ता राकेश कुमार की याचिका का निपटारा करते हुए राज्य सरकार को तीन महीने के भीतर रिव्यू डीपीसी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया कि डीआईजी (जेल) के पद पर सेवाओं को देखते हुए एसीआर को एक स्तर ऊपर मानकर डिप्टी कमांडेंट जनरल के पद पर पदोन्नति के लिए पुनर्विचार किया जाए। 

विज्ञापन
Trending Videos

ये है पूरा मामला
गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं विभाग में वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी रहे राकेश कुमार ने 20 अगस्त 2001 से 8 मई 2003 तक प्रतिनियुक्ति पर डीआईजी (जेल) के पद पर सेवाएं दी थीं। वर्ष 2006 में डीपीसी बैठक में विभाग ने इस कार्यकाल की एसीआर अपग्रेड नहीं की। इससे उनसे कनिष्ठ अधिकारी को 24 मार्च 2006 को पदोन्नति मिल गई। सुनवाई में सरकार की दलील थी कि याचिकाकर्ता को डीआईजी (जेल) का वेतनमान नहीं मिला था, इसलिए एसीआर अपग्रेड नहीं हुई। हाईकोर्ट ने इसे मनमाना और अनुच्छेद 14 व 16 का उल्लंघन करार देते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन

एक सितंबर 2016 से पेंशन संशोधन सहित वास्तविक वित्तीय लाभ देने के आदेश 
सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि उच्च पद की जिम्मेदारी निभाने पर कर्मचारी को एसीआर अपग्रेडेशन का लाभ मिलना ही चाहिए। कनिष्ठ अधिकारी 30 सितंबर 2007 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इसलिए कोर्ट ने उनकी नियुक्ति रद्द करने से इन्कार कर दिया। हालांकि रिव्यू डीपीसी में योग्य पाए जाने पर याचिकाकर्ता को 24 मार्च 2006 से नोशनल और उनकी सेवानिवृत्ति (31 अगस्त 2016) के बाद एक सितंबर 2016 से पेंशन संशोधन सहित वास्तविक वित्तीय लाभ देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें