नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हरियाणा की जीत इसलिये भी खास है कि पार्टी ने मेरी ड्यूटी खास तौर पर प्रचार के लिए लगाई थी । हमने वहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों और इनके कुप्रबंधन की बात जनता के समक्ष रखी और मुझे खुशी है कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की झूठी गारंटियों को नकार कर भाजपा का साथ दिया जिसके लिये उनका आभार और अभिनंदन है। इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को जाता है। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को भी बधाई देता हूँ जिन्होंने बेहतरीन तरीके से चुनाव लड़ा और पार्टी को जीत दिलाई। इस मौके में विधायक अनिल शर्मा, राकेश जंबाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, दलीप कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।