लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मृतिका रंजन के पति जो की लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं उन्हें नजदीकी डिवीजन में स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मृतका के दिव्यांग बच्चों के देखभाल के लिए पिता को समय देने की मांग की थी जिसके लिए अधिकारियों को उसके पति को रोजाना की ड्यूटी से कुछ घंटे की छूट देने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के चलते प्रदेश में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं जिसको लेकर प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने हाल ही में इसके खिलाफ एक विशेष अभियान भी शुरू किया है, ताकि नशे को प्रदेश से जड़ से मिटाया जा सके।
ऊना गोलीकांड पर बोले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल के ऊना जिले में बीती रात एक पार्टी के दौरान हुए गोलीकांड को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने कहा है कि घटना की पुलिस जांच कर रही है, लेकिन इस पर कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में भी कई बड़े गोलीकांड हिमाचल में हो चुके हैं, लेकिन समझने वाली बात यह है कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कैसे की जाती है। वर्तमान कांग्रेस सरकार आपराधिक तत्वों से कड़ाई से निपट रही है।
धूमल से भी मिले विक्रमादित्य सिंह
वहीं, लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से भी शिष्टाचार भेंट की है।