फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक साल के लिए बंद रहेगी हमीरपुर-तरोपका मुख्य सड़क, यातायात को किया गया डायवर्ट

Thu, 06 Nov 2025 05:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत अपग्रेड की जा रही हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क पर बरोहा के पास पुल के निर्माण कार्य के चलते यातायात को अगले वर्ष 30 अक्तूबर तक डायवर्ट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपग्रेड की जा रही हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क पर बरोहा के पास पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कार्य के चलते जिला प्रशासन की ओर से सड़क पर यातायात को 30 अक्तूबर 2026 तक डायवर्ट किया गया है। सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य मार्ग पर पुल के निर्माण कार्य के कारण बड़ू और बरोहा के बीच यातायात डायवर्ट किया गया है। हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए बड़ू चौक से बरोहा में सूरज स्वीट्स के भवन तक विशेष रूप से अस्थायी सड़क बनाई गई है। जबकि, बड़े वाहन बड़ू चौक से कक्ड़ियार होते हुए तरोपका पहुंच सकते हैं। भोरंज की ओर से आने वाले वाहन तरोपका चौक से मट्टनसिद्ध चौक की ओर डायवर्ट होकर हमीरपुर पहुंच सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें