फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे बजट में भी जिप कैडर कर्मचारियों को किया नजरअंदाज : महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद के समस्त कर्मचारियों के लिए बजट में किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ताल (हमीरपुर)। जिला परिषद कर्मचारी महासंघ ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की बजट में अनदेखी पर रोष व्यक्त किया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला परिषद कर्मचारियों को सरकार ने दूसरे बजट में भी नजरअंदाज किया है।
विज्ञापन

जिला परिषद कर्मचारी महासंघ हमीरपुर के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि जिला परिषद के समस्त कर्मचारियों के लिए बजट में किसी भी प्रकार की घोषणा सरकार ने नहीं की है। इससे जिला परिषद कर्मचारियों में भारी रोष है। दो वर्षों से वित्तीय लाभ भी रोक दिए हैं। जिला परिषद के अनुबंध कर्मचारियों को तो छठे वेतन आयोग के अंतर्गत लाभ दिए जा रहे हैं लेकिन नियमित कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के लाभ को क्यों रोका है, यह समझ से परे है। अधिकतर पंचायत सचिवों के पास 2 से 3 पंचायतों का अतिरिक्त कार्यभार होने के बावजूद अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। सरकार आचार संहिता लगने से पहले छठे वेतन आयोग के लाभ, विभाग में विलय और ओपीएस के लाभ बहाल करे, नहीं तो पूरे प्रदेश में लोक सभा के चुनाव में किसी को भी मतदान न करने का कठोर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें