फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद सदस्यों ने प्रो. धूमल से लिया आशीर्वाद

Wed, 03 Jun 2026 10:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धमूल से मुलाकात करते जिला परिषद सदस्य व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बधानी वार्ड से निर्वाचित भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य रजनी देवी, धमरोल वार्ड से भाजपा समर्थित अनीता शर्मा और जाहू वार्ड से निर्दलीय जिला परिषद सदस्य पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बजडौह के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी प्रो. धूमल से भेंट कर मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों तथा पंचायत और जिला परिषद स्तर पर जनसेवा को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई दी। उनसे जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल धीमान और भाजपा नेता कमलेश कुमारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें