प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री व अन्य जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते ह
हमीरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर परंपरा रही है। इसे आगे बढ़ने का काम वर्तमान टीम को करना है। यह बात प्रदेश भाजपा सचिव और पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने हमीरपुर में जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में जिला पदाधिकारियों को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कही।
भाजपा प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में राष्ट्र के अंदर विकास की नई गाथा लिखी गई है। मजदूर, किसान महिला, युवा, सैनिक के कल्याण के लिए नीतियां बनाने व उन्हें अमलीजामा पहनाने के साथ-साथ, देश में स्वास्थ्य ,शिक्षा सड़क, के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, भाजपा जिला महामंत्री अजय रिंटू, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सनी शुक्ला, बाजू में जिला अध्यक्ष कपिल शामा, प्रदेश सचिव रिंपल और पदाधिकारी मौजूद रहे।