फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी मामला : चारों आरोपी 1 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की मौत और एनडीपीएस एक्ट मामले में नामजद चार आरोपियों को शनिवार को फिर से हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इनकी न्याियक हिरासत को 1 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया। जिन आरोपियों की न्यायिक हिरासत को बढ़ाया गया है, उसमें रजत शर्मा उर्फ गिफ्टी, ईशांत राणा, रवि चोपड़ा और अंकुश शर्मा शािमल हैं।
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर में 22 अक्तूबर को वार्षिक उत्सव हिलफेयर का आयोजन हुआ था। इसके अगले दिन 23 अक्तूबर 2023 को छात्रावास में एमटेक प्रथम वर्ष का छात्र संदिग्ध अवस्था में मृत मिला था। साथ ही एनआईटी में चरस भी बरामद हुई थी। जबकि रजत शर्मा उर्फ गिफ्टी और ईशांत राणा को पुलिस ने चिट्टा के साथ पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या और एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर बीटेक के दो प्रशिक्षुओं वर्णित वर्मा और वरुण शर्मा, ईशांत राणा, रजत शर्मा, रिव चोपड़ा, अंकुश शर्मा, करमपाल सिंह और अमनप्रीत को गिरफ्तार किया।
गत दिनों बीटेक के दोनों प्रशिक्षुओं को अदालत से जमानत मिल चुकी है, जबकि अमनप्रीत और करमपाल सिंह 29 नवंबर तक हिरासत में भेजे गए हैं। अब शनिवार को शेष चार आरोपियों को 1 दिसंबर तक न्याियक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि चार आरोपियों की न्यायिक हिरासत 1 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। इस मामले की गहन जांच अभी तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें