फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

विज्ञापन
ब्लाॅक कांग्रेस बड़सर के पदाधिकारी राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। जिला युकां अध्यक्ष मोंटी संधू की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नादौन बाजार से होते हुए एक रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, युवा कांग्रेस बड़सर ने बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ मैहरे बाजार में रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

इस दौरान युवा कांग्रेस ने मैहरे बाजार में रैली निकाल कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मैहरे चौक पर धरना प्रदर्शन किया। युकां कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन केंद्र सरकार को सत्ता में आए हुए सात साल और प्रदेश सरकार को चार साल हो गए हैं, लेकिन युवाओं के लिए रोजगार का कोई भी प्रबंध नहीं कर पाई है।
युवाओं के पास जो नौकरी थी वह भी चली गई। इस दौरान जिला महासचिव मनु डोगरा, बड़सर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर व अजय कुमार, संदीप सिंह, सौरभ, बॉबी बन्याल, मनीष, अभी शर्मा, विजय कुमार, मनजीत व अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुजानपुर में भी युवा कांग्रेस ने रोष रैली निकालकर बेरोजगारी दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें