फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी के किनारे फंसे घायल बैल का युवाओं ने किया रेस्क्यू

Sat, 23 May 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन में ब्यास नदी किनारे बैल का उपचार करवाते हुए स्थानीय युवा। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : बरगद के पौधों के साथ मौजूद एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के पत्तन क्षेत्र में ब्यास नदी किनारे घायल अवस्था में पड़े एक बैल का शुक्रवार को स्थानीय युवाओं ने रेस्क्यू किया। यह बैल पिछले पांच दिन से नदी किनारे पत्थरों के बीच घायल हालत में पड़ा था।
विज्ञापन

रेस्क्यू के बाद युवाओं ने उसका प्राथमिक उपचार करवाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एडवोकेट केशव गोस्वामी ने बताया कि नदी किनारे टहलते समय एक स्थानीय व्यक्ति की नजर इस घायल बैल पर पड़ी थी, जिसके बाद प्रशासन सहित विभिन्न माध्यमों से मदद मांगी गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
इसके बाद स्थानीय युवाओं और गोस्वामी ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। सूचना मिलते ही युवाओं की टीम मौके पर पहुंची और बैल को पत्थरों के बीच से निकालकर नदी किनारे सुरक्षित स्थान पर ले आई। इसके बाद उसके घावों की सफाई की गई और मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा को सूचना दी गई।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल बैल का उपचार किया। युवाओं ने बताया कि बैल के थोड़ा स्वस्थ होने पर उसे नदी किनारे से सड़क तक लाया जाएगा। फिलहाल उसके लिए चारे और पानी की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें