फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफेडेविट जमा न करवाने के कारण रुका सैकड़ों युवाओं का भत्ताएफिडेविट जमा न करवाने से रुका सैकड़ों युवाओं का भत्ता

विज्ञापन
कौशल विकास भत्ता न आने पर रोजगार कार्यालय पहुंचे युवा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। रोजगार कार्यालय में पंजीकृत जिले के सैकड़ों युवाओं को कौशल विकास भत्ता नहीं आ रहा है। इसका कारण युवाओं की ओर से कार्यालय में एफिडेविट जमा न करवाना है। बीते जून माह तक जिन लाभार्थियों ने एफिडेविट जमा नहीं करवाया है, उनका कौशल विकास भत्ता अब रुक गया है। कई युवाओं का भत्ता छह माह, कइयों का चार माह तो कइयों का दो माह से रुका है। ऐसे में युवाओं को कुछ समझ नहीं आ रहा है। अब युवा रोजगार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कौशल विकास भत्ता युवाओं के कौशल विकास के लिए सरकार ने वर्ष 2013 में शुरू किया था।
विज्ञापन

इसके तहत कौशल प्राप्त कर रहे युवाओं को इसके साथ-साथ प्रतिमाह हजार रुपये भत्ता भी मिलता है। ऐसे में वर्ष 2013 से 2021 जनवरी तक जिले में 25373 युवा कौशल विकास भत्ते के तहत पंजीकृत हुए हैं। इनमें से सैकड़ों युवा वर्तमान में भत्ते से वंचित रह रहे हैं। पहले कोरोना के चलते और अब जानकारी के अभाव में युवा एफिडेविट जमा नहीं करवा पाए हैं। अब जबकि भत्ता नहीं आ रहा है तो युवा कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने कहा कि जिन युवाओं ने एफिडेविट जमा नहीं करवाए हैं, उनका भत्ता रुका है। युवा 20 फरवरी से पहले एफिडेविट जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें