फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में व्यक्ति के घर से सरकारी सीमेंट के 90 बैग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से सरकारी सीमेंट के 90 बैग बरामद किए हैं। सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी करने वाले व्यक्ति को सुजानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सुजानपुर के बल्ला राठियां वार्ड नंबर 6 का है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। इस दौरान व्यक्ति के घर के साथ बनी पशुशाला एवं उसके आसपास छानबीन के दौरान करीब 90 बैग सरकारी सीमेंट बरामद किए गए हैं। विनोद कुमार के घर से यह सरकारी सीमेंट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विनोद कुमार के यहां भवन निर्माण का कार्य चला हुआ है। शुक्रवार को यह कार्य बंद था। पुलिस को सूचना मिली कि निर्माण कार्य के दौरान सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस अलर्ट हुई और थाना प्रभारी की अगुवाई में निर्माण स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को कामयाबी हासिल हुई और घर के साथ बनी पशुशाला एवं अन्य स्थान से करीब 90 बोरी सरकारी सीमेंट बरामद की।
मौके पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमेंट की कालाबाजारी करने वाले व्यक्ति विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और सरकारी सीमेंट को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि सुजानपुर पुलिस को सरकारी सीमेंट की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। सरकारी सीमेंट को भी कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें