फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कोरोना को नजरअंदाज कर रहे युवा

विज्ञापन
12:44 पर सब्जी की एक दुकान के बिक्रेताओं में से एक ने मास्क केवल ठोडी पर लगाया है। जबकि दूसरे ने मुंह क - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे और पुलिस की सख्ती का असर कुछ शहरवासियों पर नजर नहीं आ रहा है। लोग बेखौफ हैं और बिना मास्क या सही तरीके से मास्क न पहनकर बाजार में चहलकदमी कर रहे हैं। शहर में बिना मास्क घूम रहे लोगों में ज्यादातर युवा हैं। इनके साथ ही सड़क किनारे रेहड़ियों पर फास्ट फूड बेच रहे दुकानदारों के भी मास्क गायब हैं। यह लोग बिना सुरक्षा प्रबंध किए असुरक्षित खाद्य सामग्री परोस रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:35 बजे तक शहर में लोगों की काफी भीड़ बाजार में मौजूद रही। शहर में कई लोगों को सब्जी बेच रहे दुकानदारों ने मास्क गले में लटका रखे थे। भारी भीड़ के बीच कोरोना को खुला निमंत्रण दिया जा रहा है। सरकार के तमाम दिशानिर्देशों को नजरअंदाज कर बिना मास्क घूम रहे या कारोबार कर रहे लोग दिन भर कइयों के संपर्क में आए हैं।
अमर उजाला टीम दोपहर 12:35 से 1:23 बजे तक शहर के ढाबों, होटलों, दुकानों, रेहड़ियों, बस अड्डा, बसों में गई और वास्तविकता जानी तो पाया कि लोग कोरोना से बेखौफ होकर बिना मास्क के घूम रहे हैं। इस बीच दोपहर बाद 3:52 बजे तक पुलिस का कोई विशेष दल चालान काटते नजर नहीं आया। कार्यकारी थाना प्रभारी सदर धर्म चंद का कहना है कि मास्क न लगाने वालों के चालान किए जाएंगे। इसके लिए सोमवार दोपहर बाद से टीमें नाकों पर भेजी जाएंगी। जबकि सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने लोगों से एहतियात बरतने और नियमों का पालन करने की बात कही।
विज्ञापन

कैप्शन-
समय 12:42 बजे गांधी चौक से उतरते हुए पडने वाली समोसों व चने की एक दुकान में दुकानदार बिना मास्क के खाद्य सामग्री बना रहे हैं। यहां लोगों की भीड़ लगी है। जिनमें से कई ने मास्क पहना है जबकि कई ने नहीं। काउंटर पर बैठे दुकान मालिक ने भी मास्क नहीं लगाया है।
12:44 पर सब्जी की एक दुकान के बिक्रेताओं में से एक ने मास्क केवल ठोडी पर लगाया है। जबकि दूसरे ने मुंह को ढका है और नाक को नहीं।
12:49 पर जिला लाइब्रेरी के बाहर कुछ लोगा खड़े हैं। इनमें से मास्क ठोडी पर तो सभी ने लगाए हैं, लेकिन उचित तरीके से किसी ने नहीं पहना।
12:51 पर गोलगप्पे बेच रहा रेहड़ी संचालक बिना उचित तरीके से मास्क लगाए गोलगप्पे परोस रहा है।
12:51 पर गोलगप्पे बेच रहा रेहड़ी संचालक बिना उचित तरीके से मास्क लगाए गोलगप्पे परोस रहा है।
12:57 पर बस अड्डा हमीरपुर पर बिना मास्क के घूमते बसों के चालक व परिचालक।
12:58 पर निजी बस में सवार लोगों ने मास्क पहने हुए हैं।
एक बजे निगम की बस सवारियों से भरी हुई। इसमें मास्क तो अधिकतर ने सही लगाए हैं, लेकिन समाजिक दूरी नहीं है।
1:02 पर बस अड्डा के सामने बिना मास्क के खाना परोसता ढाबा कर्मचारी। 1:02 पर बस अड्डा के सामने बिना मास्क के ढाबा संचालक।
1:03 पर बस अड्डा के सामने बिना मास्क के खाना परोसते ढाबा संचालक।
1:03 पर बस अड्डा के सामने बिना मास्क के खाना परोसते ढाबा संचालक। 1:10 पर हमीरपुर बाजार में तीन युवा मास्क के साथ जबकि एक छात्र बिना मास्क के जाता हुआ।
1:12 पर हमीरपुर बाजार में छात्र बिना मास्क के जाते हुए।
12:56 पर बस अड्डा हमीरपुर पर बैठे युवा, इनमें से कुछ ने मास्क लगाया है जबकि कुछ ने नहीं।
1:15 पर हमीरपुर बाजार में बिना मास्क घूमते कुछ युवा।
1:23 पर सुगम केंद्र हमीरपुर के कर्मचारी मास्क लगाकर सेवाएं देते हुए।

12:51 पर गोलगप्पे बेच रहा रेहड़ी संचालक बिना उचित तरीके से मास्क लगाए गोलगप्पे परोस रहा है।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें