नादौन में युवा महोत्सव के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन(हमीरपुर)। राजकीय कन्या विद्यालय नादौन में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का समापन हो गया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम नादौन किरण भड़ाना ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा उभारने के लिए बेहतर मंच मिल रहा है। उन्होंने युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने को कहा तथा आईएएस जैसी प्रतियोगिताओं की तैयारी करने के प्रति प्रेरित किया।
विभाग की ओर से आए विवेक वर्मा और सारेगामा संगीत अकादमी के निदेशक अजय डोगरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला के छह खंडों के करीब 180 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित होने वाले प्रतिभागी 25 से 27 दिसंबर तक नाहन में होने वाले प्रदेश स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान शास्त्रीय संगीत में खंड नादौन प्रथम, एलोक्यूशन में त्रिशा कॉलेज प्रथम तथा खंड बिझड़ी द्वितीय, तबला वादन में नादौन खंड प्रथम तथा भोरंज खंड द्वितीय, एकांकी में गौतम कॉलेज प्रथम, सितार वादन में भोरंज खंड प्रथम, कत्थक में बिझड़ी खंड प्रथम तथा टौणी देवी खंड द्वितीय, लोकगीत में नादौन खंड प्रथम तथा भोरंज खंड द्वितीय, लोकनृत्य में भोरंज खंड प्रथम तथा बिझड़ी खंड द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को इनाम बांटे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीना कुमारी, एडीपीओ राजेंद्र शर्मा, अजय डोगरा, विवेक वर्मा, एमएस मिश्रा, मनोज कुमार, नरेंद्र ठाकुर, विनोद खावला, रविकांत अवस्थी, सुरेश ठाकुर, सुदेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।