हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में रविवार को गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला हमीरपुर के चुनाव हुए। चुनावों में चुनाव अधिकारी मनोहर लाल कानूनगो, शंभू राम जसवाल सहायक चुनाव अधिकारी, विजय पटियाल मुख्य अतिथि और कुलवीर परमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि चुनावों की अध्यक्षता वीरेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान संघ की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
इसमें सोमनाथ जगोता को सर्वसम्मति से तीसरी बार प्रधान बनाया गया है। वहीं, देश राज भरवाल को महासचिव, राजकुमार राणा को वरिष्ठ उपप्रधान, मनोहर लाल महाजन को वित्त सचिव, सतीश कुमार, राजकुमार, मदन कुमार, परमजीत को उपप्रधान, लोकेश कपिल को शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष, नरेंद्र सहगल को मुख्य सलाहकार, चंद्र सुमन को सलाहकार बनाया गया। वहीं, अजय शर्मा को सह सचिव, चंचल कुमारी, अजय शर्मा, शीला शर्मा, संतोष कुमार, संजीव कुमार, दीपक शर्मा और अनीता कुमारी को संगठन सचिव, पुरुषोत्तम लाल और पवना शर्मा को ऑडिटर, विजय पठानिया को कार्यालय सचिव, संजय कुमार को प्रेस सचिव, सुनील कुमार को कानूनी सलाहकार और सतपाल राठौर को मुख्य सलाहकार बनाया गया। प्रधान सोमनाथ जगोता ने जिला भर से आए सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिला भर से करीब 450 कर्मचारियों ने भाग लिया।