फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्कूल नादौन में जिला युवा उत्सव शुरू

Sun, 20 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिला युवा सेवा और खेल विभाग ने रविवार को रावमापा बाल नादौन में जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निदेशक बृजमोहन सोनी ने किया। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को मंच देने के लिए सारेगामा अकादमी के निदेशक अजय डोगरा को बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने अकादमी के बच्चों के लिए 5100 रुपये भेंट किए। इससे पहले विभाग के समन्वयक जगदीश चंद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सारेगामा संगीत अकादमी की कलाकार अनु कुमारी ने शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया।

जगदीश चंद ने बताया कि इस समारेाह में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, शास्त्रीय गायन, तबला वादन, हारमोनियम वादन, बांसुरी वादन, कथक नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र और सितार वादन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रथम रहने वाले प्रतिभागी 13 से 15 दिसंबर तक जिला मंडी में होने वाले प्रदेश स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। समारोह में हेमराज चंदेल, बलवंत ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की।

इस अवसर पर भगवती स्कूल जलाड़ी के चेयरमैन अरविंद कटोच, रितेश कपूर, विनोद खाबला, राम सिंह, सुरेंद्र आर्य, सुनीता चौधरी, सोहन लाल, पीसी कटोच, अनिल डोगरा, सुदेश शर्मा, सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें