फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला जलाया

Sat, 08 Nov 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मिनी सचिवालय हमीरपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाते युवा कांग्रेस कार्यक
विज्ञापन
हमीरपुर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ डीसी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान चुनाव आयोग का पुतला भी जलाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि दुनियाभर में भारत अपनी लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए जाना जाता है, लेकिन आज इसी लोकतंत्र की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अशोक संधू ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से आहत होकर युवा कांग्रेस सडकों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। अगर चुनाव आयेाग ने वोट चोरी मामले पर ठोस कार्रवाई नही की तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आमजन की आवाज को उठाया है, लेकिन आयोग की बजाय भाजपा जवाब दे रही है। आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भाजपा के साथ आयोग की साठगांठ को जनता अब जान चुकी है।

मिनी सचिवालय हमीरपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाते युवा कांग्रेस कार्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें