महंगाई के विरोध में भोरंज में प्रदर्शन करते युकां कार्यकर्ता।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल की कीमतों को कम करने की मांग उठाई गई। युवा कांग्रेस भोरंज के अध्यक्ष राकेश कुमार गोल्डी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने ये कीमतें जल्द वापस नहीं लीं तो युवा कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।
इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हमीरपुर के जिला संयोजक विक्रम शर्मा, जिला महासचिव प्रवेश ठाकुर, अंकुश सैणी, आशीष ठाकुर, राज सिंह, मुनीष डोगरा, साहिल गौतम, अजय कुमार, निखिल कुमार, आकाश व अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।