फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवक मंडलों की जिला स्तर पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं

Thu, 18 Dec 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के विभिन्न खंडों में सक्रिय युवक मंडलों के बीच खेले जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अब जिला स्तर पर भी होगा। प्रतियोगिता का आयोजन और संचालन माई भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की ओर से होगा।
विज्ञापन

खंड स्तर पर सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी प्रतियोगिताओं के बाद, अब जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों से विजेता टीमें भाग लेंगी, जिससे एक नई प्रतिस्पर्धा और उत्साह का माहौल बनेगा।

अभी तक प्रतियोगिता को लेकर तिथियां तय नहीं हुई हैं। माई भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय कार्यालय हमीरपुर ने आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगी। वहीं, ग्रामीण स्तर के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, बैंडमिंटन, रस्साकशी, एथलीट आदि खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


कोट

प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, लेकिन अभी तक तिथियां निर्धारित नहीं हुई हैं। शीघ्र ही तिथियों को घोषित कर दिया जाएगा। इससे युवक मंडल के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। -दीपमाला, जिला प्रभारी, माई भारत युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें