जनसमस्याएं:
बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल पूर्वाह्न 11:00 बजे मक्कड़ पंचायत में जंजघर का उद्घाटन करके जन समस्याएं सुनेंगे।
सेहत जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक टिप्पर पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 शाम 5:00 बजे तक हडे़टा में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर होगा।
जनसुनवाई:
डोली घराना में खेल परिसर के निर्माण के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन के लिए पूर्वाह्न 11:00 बजे एसडीएम कार्यालय नादौन में जनसुनवाई की जाएगी।
धार्मिक आयोजन:
चामुखा महादेव मंदिर कैहरवीं में शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन कथाव्यास पंकज हर गोपाल
शिव के निराकर और सकार रूप का प्रसंग सुनाएंगे।