फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: यूथ क्लब सूदर ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Wed, 31 Dec 2025 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। मां वैष्णो दवी यूथ क्लब सूदर की ओर से करवाई वॉलीबाल प्रतियोगिता में यूथ क्लब सूदर ने यूथ क्लब नंडल को दो-एक से पराजित कर वॉलीबाल प्रतियोगिता को अपने नाम किया। अंडर-14 वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की 12 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहला सेमीफइनल यूथ क्लब नंडल और यूथ क्लब कठियाना तथा दूसरा सेमीफाइनल जय माता वैष्णो देवी यूथ क्लब सूदर और भोले नाथ यूथ क्लब दख्योड़ा के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले के बाद यूथ क्लब नंडल और यूथ क्लब सूदर की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में जय मां वैष्णो यूथ क्लब ने यूथ क्लब नंडल की टीम को दो-एक से पराजित कर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता के समापन पर स्थानीय पंचायत प्रधान प्रोमिला देवी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने यूथ क्लब के इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि अगर युवा खेलों के प्रति अपना रुझान बढ़ाएंगे तो नशा उनसे दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब खेलों में उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकती है।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ खेलों में भी रोजगार की संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में सुनील कुमार, पंकज, अमित, शिशु, प्रवीण, यशवंत, सतीश, प्रीतम इत्यादि युवाओं का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें