फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समराला में 20.70 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने समराला में एक युवक को 20.70 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय दिशांत चौधरी निवासी गांव समराला, डाकघर डिडवीं टिक्कर, तहसील एवं जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चिट्टा बरामद करने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार बरामद नशे की खेप सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जानी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह चिट्टा कहां से लेकर आया था। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें