फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी नए लोगों से जुड़ें और ज्ञान का विस्तार करें : अनुराग

Sun, 09 Aug 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानुपर में कैडेटस के साथ संवाद करते सांसद अनुराग  सिंह ठाकुर। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
सांसद ने सैनिक स्कूल में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण और देश की रक्षा क्षमताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
अनुराग सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नए लोगों से जुड़ने और ज्ञान का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल में देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों से आए साथियों के साथ संपर्क बढ़ाना चाहिए और आपस में संपर्क नंबर और ईमेल आईडी साझा करनी चाहिए। भविष्य में इन राज्यों की यात्रा के दौरान ये संपर्क स्थानीय स्तर पर उपयोगी जानकारी हासिल करने में मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से देश के वीर सैनिकों को दिए गए गैलेंट्री अवॉर्ड्स, उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के बारे में जानकारी हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूलों से निकलने वाले विद्यार्थी देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें